फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित राज्यों में शराब की तस्करी का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर दस थाना पुलिस ने शराब के लिए प्रतिबंधित राज्य गुजरात व बिहार में अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन कैंटर चालक व एक मुंशी शामिल है। मास्टर माइंड फरार है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात को थाना सेक्टर-10ए, की पुलिस टीम रात्रि गस्त पर हिमगीरी चौक पर थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि गाड़ौली के क्षेत्र में किराए पर एक गोदाम है। जहां से शराब के तस्करी की जाती है।
सेक्टर दस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने बताए गए स्थान पर (गांव गाड़ौली के पास बने गोदाम में) छापा मारा। टीम को गोदाम पर 03 गाड़िया शराब से भरी हुई मिली। इनमें 03 चालक तथा गोदाम में 01 मुन्शी मिला। पुलिस टीम ने वैध लाइसेन्स व परमिट मांगा तो आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। पुलिस टीम को तलाशी के दौरान फर्जी 34 नम्बर प्लेट्स व 07 गाड़ियों की आर.सी. भी मिली। गिरफ्तार लोगों की पहचान सनत कुमार गांव भौरी थाना रैपुरा जिला चित्रकूट, उत्तरप्रदेश, पूरखाराम निवासी गांव कलजी की बेरी थाना चित्रवाडा जिला जालोर, राजस्थान, हनुमानराम निवासी गांव मीठडा खुर्द थाना धोरीमना जिला बाड़मेर, राजस्थान
विज्ञापन

, डिस्को महतो निवासी मुसेपुर थाना गढपुडा जिला बेगुसराय, बिहार के रूप में हुई है।
एक लाख रुपये किराये पर था गोदाम
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि मास्टर माइंड ने दो भवनों को किराये पर ले रखा है। भवन मालिक को वह प्रति माह एक लाख रुपये किराये की दर से भुगतान करता था। पुलिस को जो नंबर प्लेट मिले हैं। उस पर गुजरात व बिहार का नंबर अंकित है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन दोनों प्रदेशों में शराब की तस्करी कराई जाती होगी।
मास्टर माइंड सोनू की तलाश
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि सोनू नाम का व्यक्ति है जो चालकों को रूट प्लान देता था। चालकों को केवल मॉल पहुंचाना होता था। यह गांव गैंगस्टर रह चुके संदीप गाड़ौली का है। पुलिस उस लाइन पर भी काम कर रही है।
वर्जन
अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ होने के बाद गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है। मास्टर माइंड की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट , गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें