फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 की रात को गेस्ट हाउस में किया हंगामा, शराब पीने से मना करने पर मैनेजर की नाक तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-40 मेें 31 दिसंबर की रात में गेस्ट हाउस का कमरा बुक कराकर रात में मारपीट का मामला सामने आया है। उत्पात मचाने वालों को जब कोरोना
विज्ञापन

गाइडलाइन उल्लंघन का हवाला दिया गया तो उन्होंने मैनेजर से मारपीट की और उसकी नाक तोड़ दी। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने घायल के बयान पर चार लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर चालीस में सानवी प्राइम गेस्ट हाउस है। उनके मैनेजर बासु नाडर ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर को चार लोग उसके आए। जिन्होंने अपना नाम कुनाल अरोड़ा, पंकज, सुशील व हिमांशु बताया था। इनके साथ एक अन्य युवक था। जिसने अपनी आईडी जमा नहीं कराई थी। इन लोगों ने पहले कमरे में हंगामा किया। विरोध करने पर यह लोग छत पर चले गए। वहां जाकर चिल्लाने लगे मैनेजर ने रोका और कोरोना गाइड लाइन का हवाला दिया तो उसके साथ मारपीट की, जिससे उनकी नाक पर गंभीर चोट आई। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दो साथियों को बुला लिया था। सेक्टर-चार थाना पुलिस ने घायल के बयान पर चार लोगों का नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट व जान से मरने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें