सोनीपत मूल निवासी 26 वर्षीय युवती गुरुग्राम के सेक्टर-52 स्थित एक लैब में बतौर तकनीशियन काम करती है। 6 जुलाई 2020 को युवती ने लैब में नौकरी शुरू की थी। आरोप है कि 20 जुलाई 2020 को सचिन सिंह राजपूत ने लैब में कपड़े बदल रही युवती का वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा और दुष्कर्म किया।
महिला लैब तकनीशियन का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले कपड़े बदलते समय वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान कई बार होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले मंगलवार को आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में युवती के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
सोनीपत मूल निवासी 26 वर्षीय युवती गुरुग्राम के सेक्टर-52 स्थित एक लैब में बतौर तकनीशियन काम करती है। 6 जुलाई 2020 को युवती ने लैब में नौकरी शुरू की थी। आरोप है कि 20 जुलाई 2020 को सचिन सिंह राजपूत ने लैब में कपड़े बदल रही युवती का वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा और दुष्कर्म किया।
आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया। इसी क्रम में मंगलवार को आरोपी ने बातचीत के बहाने युवती को गांव वजीराबाद में बुलाया। यहां से उसे अपनी कार में बैठाकर ले गया। युवती ने उतरने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने कार में बंधक बना लिया और बादशाहपुर की ओर ले गया। वहां पर युवती के साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर युवती को नशीला पदार्थ पिलाया गया और चाकू से हमला कर दिया। इससे युवती घायल हो गई। युवती ने बचने के लिए शोर मचाया तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। युवती को सेक्टर-51 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के बयान पर मंगलवार रात ही सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।