फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाजीनगर में अवैध निर्माण को किया धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की सीमा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अतिक्रमण शाखा नियमित रूप से कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जोन-1 अंतर्गत शिवाजी नगर और मॉडल टाउन में अवैध निर्माण पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया।
विज्ञापन

शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जोन-1 क्षेत्र की इनफोर्समेंट टीम के सहायक अभियंता हितेश दहिया की टीम पुलिस बल लेकर पहले मॉडल टाउन व शिवाजी नगर इलाके में पहुंची। यहां पर भवन नियमों को ताक पर रखकर दो भवन निर्मित किए गए थे।
टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से बने भवनों को धराशायी कर दिया। वहीं किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा। निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने निगम क्षेत्र में अनधिकृत निर्माणों, निगम जमीनों पर अवैध कब्जों तथा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के लिए चारों जोनों के संयुक्त आयुक्तों एवं इनफोर्समेंट टीमों को निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार का निर्माण शुरू करने से पूर्व बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति लेना अनिवार्य है। सरकार द्वारा बिल्डिंग प्लान स्वीकृति के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। बिना बिल्डिंग प्लान प्राप्त किए निर्माण करने वालों के खिलाफ इनफोर्समेंट टीमें कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें