फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर चुनौती का सामना करने में हरियाणा पुलिस सक्षम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को बेसिक कोर्स के 12वें बैच का पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। इस प्रशिक्षण के बाद 303 जवान हरियाणा पुलिस के बेड़े में शामिल हुए हैं। इसमें 3 महिलाएं तथा 300 पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

समारोह में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस प्रत्येक चुनौती का सामना करने में सक्षम है। इस बैच का प्रशिक्षण 04 जनवरी 2021 से प्रारंभ हुआ। वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया। कोरोना संक्रमण के चलते प्रशिक्षण को बीच में रोका गया था। हरियाणा पुलिस ने एक अंग के रूप में काम करते हुए इस महामारी के दौरान आप ने कड़ी मेहनत व लगन से अपनी ड्यूटी निभाई। जिसकी विभिन्न सामाजिक मंचों पर प्रशंसा मिली। उन्होंने परेड टुकड़ियों का निरीक्षण कर सलामी ली। कार्यक्रम में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पी.के. अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेश के हर जिले में जल्द ही साइबर थाना खोलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की आपूर्ति व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस ने स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो का गठन किया है।
इन्हें मिला सम्मान
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया। पहला स्थान दीपक कुमार ,दूसरा स्थान बिंटू राजा तथा तीसरा स्थान गुरजिंदर सिंह को मिला है। इन्हें प्रशंसा पत्र व नकद इनाम की राशि भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उन्होंने पास आउट हो रहे कर्मियों के लिए एक हफ्ते के अवकाश की घोषणा भी हुई।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदीप कुमार एडीजी सीआरपीएफ, सी.एस. राव निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन, कलारामचन्द्रन पुलिस आयुक्त गुरुग्राम, ममता सिंह आईजी एसटीएफ, सथीश बालन डीआईजी एसटीएफ गुरुग्राम, रजनीश अहलावत, कमांडिंग ऑफिसर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, राजेश यादव, पुलिस महानिरीक्षक, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सुनील जून, उप पुलिस महानिरिक्षक केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, कुलविंद्र सिंह संयुक्त आयुक्त गुरुग्राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें