फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड रेड रॉक चैंपियनशिप: मस्कट में भारत का प्रतिनिधित्वकरेंगी रेनू कदियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मस्कट (ओमान) में 4 मार्च से होने वाली मास्टर्स वर्ल्ड रेस वॉक चैंपियनशिप में रेनू कादियान भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा में मास्टर डिग्री की छात्रा हैं। वर्ष 2018 में स्पेन में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स चैंपियनशिप में रेनू कादियान ने पांचवां स्थान हासिल किया था। वर्ष 2019 में मलयेशिया में आयोजित मास्टर एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन

रेनू कादियान ने अक्तूबर 2021 में गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल खेल परिसर सेक्टर-38 में लगातार 24 घंटे में 150.7 किलोमीटर की रेस वॉक करके एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। रेनू ने बताया कि जीवन में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। निराशा को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। मास्टर्स वर्ल्ड रेस वॉक चैंपियनशिप में वह अकेले देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष पद्मश्री डॉ. सुनील डबास ने रेनू कादियान का मार्गदर्शक करके सफलता का मूल मंत्र दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें