फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: स्कूलों में टीकाकरण के आ सकते हैं आदेश, सीएमओ ने लिया जायजा

Fri, 31 Dec 2021 05:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 3 जनवरी से 15-18 साल के किशोरों में टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खास बात यह है कि सरकार किशोरों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में टीकाकरण के आदेश दे सकती है। यही वजह है कि सीएमओ ने स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ भी बैठक की है और उन्हें हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।

विज्ञापन



स्कूलों द्वारा लाभार्थी किशोरों के अभिभावकों को टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी देने को कहा गया है। जिसमें यह भी बताया जाएगा कि उनके बच्चों को कौन सी वैक्सीन दी जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से पंजीकरण कराया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण कोविन पोर्टल पर होगा।

इसलिए की जा रही मांग :
पिछले सप्ताह भर के दौरान आए कोरोना के मरीजों की संख्या को देखें तो संक्रमण में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के लिए जाना जोखिमभरा हो सकता है। इसको देखते हुए सरकार स्कूलों में ही टीकाकरण के निर्देश जारी कर सकती है। वहीं स्कूलों के प्रतिनिधि व शिक्षकों ने भी छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में टीकाकरण की मांग की है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं शिक्षक व स्कूल प्रतिनिधि :
15 से 18 वर्ष के किशोरों को स्कूलों में शिविर लगाकर वैक्सीन लगाई जाती है, तो यह अच्छा निर्णय साबित होगा। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या उपलब्ध रहती है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वैक्सीनेशन जरूरी है।- आशा मिगलानी, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, सुशांत लोक

स्कूलों में मैदान बने हुए हैं, जहां पर वैक्सीनेशन के लिए बेहतर व्यवस्था हो सकेगी। वहीं सभी स्कूलों में विद्यार्थियों का डाटा उपलब्ध है और अभिभावकों से भी बातचीत की जा सकेगी, ताकि विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई जा सके।- रश्मि मलिक, प्राचार्य, सालवान पब्लिक स्कूल, सेक्टर-15

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें