फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब में डीजे पर गाना बदलने को लेकर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पब में बर्थ डे पार्टी मनाने आये युवकों के साथ डीजे पर गाना बदलने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में एक बार तो मामला शांत हो गया। बाद में कुछ लोगों ने आकर दोबारा मारपीट कर युवकों को घायल कर दिया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने घायल के बयान पर एक बांउसर सहित चार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।शिकायत दिल्ली उत्तम नगर राजापुरी के रहने वाले समीर सैनी ने दी है। उसके परिवार के कुछ सदस्य 26 दिसंबर को माई बार हेडक्वार्टर सेक्टर-29 मार्केट में आए थे। यहां जन्मदिन की पार्टी करने आए थे। यहां डीजे पर शिकायतकर्ता के भाई दिल्ली नांगलोई निवासी आशीष सैनी की दूसरे पक्ष के युवकों से बहस हो गई। आरोप है कि बहस के बाद सब शांत हो गया। लेकिन कुछ लोग सीढ़ियों से नीचे आए जिनमें से एक का नाम अमर है। फिर आरोपितों ने आशीष के अलावा दिल्ली शालीमार बाग निवासी पारस सतीजा से मारपीट शुरू कर दी। लात-घूसों से मारपीट करने के साथ ही उन पर गर्म सब्जी डाल दी और फिर उन खाली बर्तनों से भी मारा। फिर एक आरोपी ने आशीष सैनी पर बीयर टूटी बोतल से हमला किया। आशीष ने बचाव में हाथ आगे किया तो उसके हाथ पर कट लगा और खून बहने लगा। फिर आशीष व पारस को गंभीर रूप से घायल हालत में छोड़ आरोपी धमकी देकर भाग गए। दोनों घायलों को मैक्स अस्पताल में दाखिल कराया गया। आरोपियों के नाम अमन, हिमांशु बाउंसर, मयंक व रवि बताए गए हैं। 27 दिसंबर को अस्पताल से तीन घायलों की सूचना मिली तो सेक्टर-29 थाना से पुलिस टीम वहां पहुंची। पीड़ित की शिकायत पर डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें