फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISC Toppers : आईएससी टॉपर्स में गुरुग्राम के जुड़वां बहन-भाई, एनसीआर में भी सबसे ऊपर

Mon, 25 Jul 2022 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

इसमें गुरुग्राम की आनंदिता मिश्रा 99.75 फीसदी अंक लेकर देश के 18 टॉपर्स में शामिल हुई हैं और उनके जुड़वा भाई आदित्य मिश्रा 99.50 फीसदी (398) अंक लेकर देश में दूसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
आदित्य और आनंदिता अपने माता-पिता के साथ... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से रविवार को आईएससी 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इसमें गुरुग्राम की आनंदिता मिश्रा 99.75 फीसदी अंक लेकर देश के 18 टॉपर्स में शामिल हुई हैं और उनके जुड़वा भाई आदित्य मिश्रा 99.50 फीसदी (398) अंक लेकर देश में दूसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों में शामिल हैं। इस प्रकार दोनों बहन-भाई देश के पहले और दूसरे नंबर के टॉपर्स की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों एनसीआर में भी पहले और दूसरे स्थान पर हैं। इससे पहले दोनों भाई-बहन 10वीं में भी 99.20 फीसदी अंक हासिल करके जिला टॉपर बने थे।

विज्ञापन


जिले के काशिफ चोपड़ा ने भी 99.50 फीसदी (398) अंक लेकर देश में दूसरे नंबर पर आने वाले टॉपर्स में अपना स्थान बनाया है। वह भी एनसीआर में दूसरे नंबर के टॉपर हैं।  इस प्रकार टॉप-3 मेें गुरुग्राम के कुल 13 विद्यार्थी शामिल हैं, जिसमें पहले स्थान पर एक, दूसरे स्थान पर दो और तीसरे स्थान पर 10 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। आनंदिता व आदित्य दोनों ही सेक्टर-57 स्थित स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी हैं। बच्चों की सफलता पर इनके माता-पिता ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि 10वीं के परीक्षा परिणाम को देखते हुए उन्हें इस बार भी दोनों से ऐसे ही परिणाम की उम्मीद थी। 

नौ छात्र और नौ छात्राओं ने पाया स्थान
सीआईएससीई की तरफ से जारी मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर कुल 18 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, जिसमें 9 छात्र व 9 छात्राएं शामिल हैं। इसमेें एनसीआर से सिर्फ आनंदिता मिश्रा ही जगह बनाने में कामयाब हो पाई हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर दो विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इसमें स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल के आदित्य मिश्रा व श्रीराम स्कूल अरावली के छात्र काशिफ चोपड़ा शामिल हैं। 
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर 10 विद्यार्थियों ने बनाई जगह
वहीं, मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर गुुरुग्राम के 10 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, इसमें द श्रीराम अरावली स्कूल अरावली की छात्रा मुस्कान मित्तल, आकाश आर पार्थ सारथी, रिया बंसल, तन्वी जैन, यजत गुलाटी व सिद्धार्थ सिंह शामिल हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर भी स्कॉटिश हाई इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इसमें खुशी गुप्ता, तात्वा अमोघ रावल व सोनाक्षी पंडित शामिल हैं। इसके अलावा सिक्षांतर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कनिका राजपाल भी तीसरे स्थान पर जगह बनाने में सफल हुई हैं।  

अचानक परिणाम घोषित होने के बाद बढ़ी बेचैनी
सीआईएससीई की तरफ से पिछले कई दिनों से 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किए जाने की चर्चाएं चल रहीं थीं, लेकिन परिणाम जारी नहीं होने से विद्यार्थी मायूस थे। रविवार को दोपहर बाद जैसे ही 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो विद्यार्थियों की धड़कने बढ़ गईं। हालांकि अधिकांश विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के प्रति निश्चिंत थे, लेकिन वास्तविक परिणाम जानने के लिए उत्सुक थे। सबसे ज्यादा चिंता उन विद्यार्थियों को थी, जिनके एक या दो पेपर खराब हुए। दोपहर बाद जैसे ही सीआईएससीई की तरफ से परिणाम जारी किया गया, विद्यार्थियों ने तुरंत अपने स्मार्टफोन व कंप्यूटर पर रिजल्ट के लिए विभागीय साइट पर विजिट की और अपना परिणाम देखा। छात्र आदित्य ने बताया कि दोपहर में परीक्षा परिणाम घोषित होने के बारे में जानकारी मिली। तब से ही वह परिणाम जानने के लिए बेचैन था। हालांकि, उनका परीक्षा परिणाम अच्छा आया है। छात्रा राधिका ने कहा कि अचानक परीक्षा परिणाम जारी होने की सूचना मिली तो बेचैनी काफी बढ़ गई।

विज्ञापन

टॉपर्स ने कहा...एक ही नोट्स से पढ़ाई कर आदित्य व आनंदिता ने पाई सफलता 

आईएससी 12वीं के परीक्षा परिणाम में देश के टॉप-2 में जगह बनाने वाले अनंदिता व आदित्य मिश्रा जुड़वा भाई-बहन हैं। 8 अगस्त 2004 को चंडीगढ़ में जन्मे दोनों भाई-बहन ने एक ही नोट्स से पढ़ाई की और सफलता प्राप्त की। अनंदिता ने 10वीं की परीक्षा में भी जिले में टॉप किया था। दोनों ही सेक्टर-57 स्थित स्कॉटिश हाई इंटरनेशल स्कूल के विद्यार्थी हैं। दोनों के माता-पिता की खिलौनों की दुकान हैं और वह बच्चों से संबंधित एक वेबसाइट भी चला रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में आनंदिता ने बताया कि जैसे-जैसे परीक्षा पास आती गई उसी तरह से विषयवार पढ़ाई पर वह और अधिक ध्यान देने लगी थीं। परीक्षा के समय रेगुलर रिवीजन भी जरूरी होता है। हालांकि, दोनों ने अपने कमजोर पक्ष पर हमेशा ध्यान दिया। 

सेल्फ स्टडी से ही की पढ़ाई 
बोर्ड्स की तैयारी के लिए सेल्फ स्टडी ही की थी। सबसे सरल इकनॉमिक्स व गणित था, जबकि फिजिक्स थोड़ा मुश्किल था। आगे इकोनॉमिक्स स्ट्रीम से ही पढ़ाई करूंगी।  
- आनंदिता मिश्रा 

कंप्यूटर साइंस में दिलचस्पी 
कंप्यूटर साइंस में काफी इंट्रेस्ट है। आगे चलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मेें कुछ करना चाहता हूं। परीक्षा के समय में टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की थी।
- आदित्य मिश्रा

इलेक्ट्रिकल एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग करेंगे काशिफ 
श्रीराम स्कूल अरावली के छात्र काशिफ चोपड़ा यूएस (यूनाइटेड स्टेट) के लाफायत कॉलेज से इलेक्ट्रिकल एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग करेंगे। इसके लिए उनका दाखिला भी हो गया है। कासिफ के पिता फार्म्स के फेसिंग वायर के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस करते हैं जबकि उनकी मां शिक्षिका हैं। उन्होंने कहा कि जब वह क्लास में होते थे तो शिक्षकों के व्याख्यान पर विशेष ध्यान देते थे।

दिल्ली में 99.25% अंकों के साथ मुबाशिरा शमीम टॉपर
द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईएससी) की 12वीं कक्षा के परिणाम में दिल्ली की मुबाशिरा शमीम ने 99.25 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, 98 फीसदी अकों के साथ संयुक्त रूप से सिद्धि मिश्रा, अनीशा वाही और जयंत कपूर दूसरे पायदान पर हैं। तीसरे स्थान पर 97.25 फीसदी अंकों के साथ खुशी कटारिया ने जगह बनाई है। आईएससी का दिल्ली में केवल एक स्कूल है, जो दक्षिणी दिल्ली स्थित में है। यहां से परीक्षा में 181 बच्चे शामिल हुए थे। इनमें से 90 (49.72 फीसदी) छात्र और 91 (50.28 फीसदी) छात्राएं शामिल थीं। दिल्ली का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है। ऐसे में छात्राओं के साथ-साथ छात्रों का पास प्रतिशत 100 फीसदी दर्ज किया गया है।

आईएससी की ओर से 49 विषयों में परीक्षाओं का आयोजन किया गया था, जिसमें 12 भारतीय भाषाएं, पांच विदेशी भाषाएं और दो  शास्त्रीय भाषाएं शामिल थीं। आरक्षित श्रेणी में एससी और एसटी वर्ग से दो-दो छात्रों ने परीक्षा दी और ओबीसी वर्ग में सात छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इन सभी छात्रों का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें