फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: खाना खाकर कैंटर के पास लौट रहे चालक को अर्टिगा ने मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा, हुई मौत

Sat, 04 Mar 2023 04:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

आलम को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने कार संख्या के आधार पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक के पास ढाबे से खाना खाकर लौट रहे चालक को अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। मृतक कार में 200 मीटर तक घिसटता रहा, घटना की जानकारी होने के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बिलासपुर थाना पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार धुलावत के रहने वाले जावेद ने बताया कि वह अपने साथी आलम के साथ ट्रक खड़ा करके खाना खाने के लिए ढाबे में गया था। खाना खाने के बाद दोनों पैदल ही बिलासपुर टोल के पास खड़ी अपनी कैंटर की ओर लौट रहे थे।

विज्ञापन


दिल्ली की ओर से आ रही अर्टिगा कार आलम को टक्कर मारती हुई उसे घसीट कर करीब 200 मीटर तक ले गई। पीछे से जावेद चिल्लाता रहा आसपास के लोगों की आवाज के बाद कार चालक ने गाड़ी मौके पर रोकी और उसे छोड़कर फरार हो गया। 

आलम को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने कार संख्या के आधार पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें