- 200 मीटर तक घसीट कर ले गई कार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम. दिल्ली जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक के पास ढाबे से खाना खाकर लौट रहे चालक को अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी, मृतक कार में 200 मीटर तक घसीटा रहा, घटना की जानकारी होने के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बिलासपुर थाना पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार धुलावत के रहने वाले जावेद ने बताया कि वह अपने साथी आलम के साथ ट्रक खड़ा करके खाना खाने के लिए ढाबे में गया था. खाना खाने के बाद दोनों पैदल ही बिलासपुर टोल के पास अपनी तक के पास लौट रहे थे। दिल्ली की ओर से आ रही है अर्टिगा कार आलम को टक्कर मारती हुई उसे घसीट कर करीब 200 मीटर तक ले गई. पीछे से वह चिल्लाता रहा आसपास के लोगों की आवाज के बाद कार चालक ने गाड़ी मौके पर रोकी और उसे छोड़कर फरार हो गया. आलम को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बिलासपुर थाना पुलिस ने कार संख्या के आधार पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।