फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम को 21 दिन की फरलो: गुरुग्राम पहुंचा गुरमीत, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 300 से अधिक जवान

Mon, 07 Feb 2022 01:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

राम रहीम को शाम करीब 4:00 बजे के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे गुड़गांव के साउथ सिटी में स्थित डेरे पर लाया गया। इसके लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त, डीसीपी ईस्ट, एसीपी सदर ने डेरे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
राम रहीम इसी डेरे पर 21 दिन रहेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब व यूपी चुनाव से ठीक पहले अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को सरकार ने 21 दिन की फरलो दे दी है। राम रहीम गुरुग्राम डेरे पर पुलिस की निगरानी में रहेगा। सोमवार दोपहर उसका काफिला सुनारिया जेल से निकला। जिसके बाद गुरुग्राम पहुंचा। राम रहीम को पुलिस की निगरानी में जेल से गुरुग्राम डेरे पर ले जाया गया। कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना पुलिस अधिकारियों की तीन दौर की बैठक ले चुके हैं। 

विज्ञापन


100 जवान 8 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे
राम रहीम के गुरुग्राम आने की सूचना के बाद ही साउथ सिटी-दो स्थित बने आश्रम के बाहर बड़ी पुलिस वालों की चहल-कदमी बढ़ गई। राम रहीम की सुरक्षा में 300 से अधिक जवान तैनात होंगे। 100 जवान 8 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे।

21 दिन के लिए राम रहेगा गुरुग्राम में
जानकारी के अनुसार गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फरलो पर गुरुग्राम में रहेगा। आज शाम 4:00 बजे के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे गुड़गांव के साउथ सिटी में स्थित डेरे पर लाया गया। इसके लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त, डीसीपी ईस्ट, एसीपी सदर ने डेरे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डेरे के बाहर क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेगी
पूरे समय डेरे के बाहर क्विक रिस्पांस टीम (QRT) तैनात रहेगी। राम रहीम की सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त व संयुक्त पुलिस आयुक्त की बैठक के बाद यह कार्यक्रम जारी किया गया है। 2017 से जब से राम रहीम जेल में बंद है उसे पहली बार 21 दिन की फरलो मिली है। हालांकि मां से मिलने के लिए पहले भी 12 घंटे की पैरोल पर राम रहीम गुरुग्राम आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें