फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम और फरीदाबाद की डीईओ होंगी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर गुरुग्राम की जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कैप्टन इंदु बोकन को आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली के राष्ट्रीय शैक्षिक योग्यता एवं प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए) की ओर से दोपहर बाद 3 बजे सम्मान समारोह आयोजित होगा। शैक्षणिक क्षेत्र में नवाचार के प्रसार और शिक्षा स्तर को बेहतर कार्य करने की वाले हरियाणा राज्य के चार अधिकारियों को सम्मान के लिए चुना गया है। जिसमें गुरुग्राम की जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कैप्टन इंदु बोकन, फरीदाबाद की जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रितु चौधरी, रोहतक की जिला परियोजना समन्वयक कृष्णा फोगाट और महेंद्रगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अलका एवं उनकी टीम के सदस्यों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2013-14 से शैक्षिक प्रशासन में नवाचार और अच्छे व्यवहार के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार शुरुआत की गई थी। शिक्षा क्षेत्र के स्तर को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले शिक्षा अधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस में जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आयोजित चार राउंड को सफलतापूर्वक पूरा किया है और राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। आगामी 10 फरवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में शिक्षा मंत्रालय में शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार द्वारा अधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा अधिकारियों के अलावा शिक्षा मंत्रालय के कई अधिकारी भी इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें