फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई कामर्स कंपनी का झांसा देकर 12 लाख 60 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ऑनलाइन निवेश, वेबसाइट पर प्रमोशनल एक्टिविटी और उस पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला से 12 लाख 60 हजार 385 रुपये ट्रांसफर करा लिए। लेकिन न तो उसे मुनाफा दिया और न ही रुपये वापस किये। आरोपी अब पीड़ित के फोन का जवाब भी नहीं दे रहे हैं। महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह शिकायत सेक्टर-48 निवासी नम्रता महाजन शर्मा ने दी है। पुलिस को उन्होंने बताया कि जुलाई महीने के दौरान यह ठगी हुई है। ठगी का आरोप ई-कॉमर्स कंपनी ऑनलाइन मॉल 98 डॉट कॉम, कंपनी कर्मचारियों अर्पन चैटर्जी, नूर, मार्केटिंग मैनेजर कैनत रानी, पुष्कर डांगी आदि पर लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि इस कंपनी की ओर से दो दिन तक उनके मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज में आए लिंक पर क्लिक किया तो एक वॉट्सएप नंबर के जरिये संपर्क हुआ। बात करने वाली महिला ने कहा कि उनकी यह कंपनी एमेजन व फ्लिपकार्ट के साथ रजिस्टर्ड है। शिकायतकर्ता को कहा गया कि प्रोडक्ट्स की सेल बढ़ाने के लिए कुछ प्रमोशनल एक्टिविटी करनी होगी। आपको कुछ रुपये निवेश करने होंगे। कुछ प्रोडक्ट आपको वर्चुअल तौर पर खरीदने होंगे। साइट पर जाकर सिर्फ उनके ऑर्डर लगाकर प्रमोट करना होगा लेकिन असल में वो प्रोडक्ट आपको डिलीवर नहीं होंगे। कंपनी ही आपको ये बताएगी कि कौन से प्रोडक्ट का ऑर्डर लगाना है। इससे दोहरा मुनाफा होगा।
19 जुलाई को महिला से ये प्रक्रिया शुरू कराई गई। पहले तीन टास्क पूर कर दिए गए। लेकिन फिर चौथी टास्क में अचानक से 50 हजार रुपये की मांग की गई। 5वीं में 1 लाख, छठी में डेढ़ लाख, 7वीं में 50 हजार और 8वीं में 1 लाख 96 हजार मांगे गए। महिला ने डेढ़ लाख वाली टास्क कर कहा कि उसके पास और रुपये नहीं है लेकिन आरोपियों ने कहा कि आपको मुनाफा और निवेश की राशि 10 दिन में दे दी जाएगी। आप यदि बीच में छोड़ देंगे तो ये रिफंड भी नहीं मिलेगा। महिला ने अपने परिचितों से रुपये लेकर निवेश कर दिए। लेकिन महिला को न तो मुनाफा दिया गया और न ही रुपये वापस किए गए। तब परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर साइबर क्राइम थाना में ठगी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें