फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा लगवाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। टी-20 विश्व कप में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मैच में सट्टा लगाने वाले चार आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी डीएलएफ फेज-1 में मकान किराये पर लेकर सट्टा खिलाने का काम करते थे। पुलिस ने डीएलएफ फेज-1 थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 34 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप व कंप्यूटर बरामद किया है। सीआईए सेक्टर 17 प्रभारी नरेंद्र के अनुसार टीम को सूचना मिली कि डीएलएफ फेज-1 के एक मकान में सट्टा लगाई जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने बताए गए पते पर दबिश दी। वहां पुलिस को चार युवक मौजूद मिले। जिनकी पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सतपाल, नीरज, दिलशाद गार्डन निवासी प्रदीप और दिल्ली के आनंद विहार निवासी लक्ष्मन उर्फ पूजा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार कमरे में आरोपियों ने टेबल पर एक अटैची रखी थी, जिसमें 18 की पैड वाले छोटे फोन लगे थे। इसके जरिये वह सामने वाले व्यक्ति को मैच का सट्टे का रेट दे रहे थे। दूसरे युवक के आगे 16 मोबाइल फोन पड़े थे, जो सट्टा खेलने वालों के फोन उठाकर सामने वाले व्यक्ति को मैच का रेट दे रहा था। इसके अलावा तीसर युवक लैपटॉप पर एंट्री कर रहा था। इसके अलावा एक अन्य युवक भी उनके साथ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें