फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में फिनाइल जैसे उद्योग लगाएं : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को सोहना के गांव सिलानी स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में पहुंचे। इस अवसर पर गो भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गोशाला में फिनाइल जैसे उद्योग लगाएं, जिसके लिए सरकार राशि उपलब्ध कराएगी। इस मौके पर उन्होंने गोशाला को 31 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की, जिससे गोशाला प्रबंधन कमेटी फिनाइल बनाने का उद्योग गोशाला में लगाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने गायों को गुड़ खिलाकर दुलारा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने गोशाला प्रबंधन कमेटी को हिसार व नारायणगढ़ जैसी गोशाला में स्थापित किए गए उद्योगों को देखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इससे वैसे ही उद्योग लगाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि 31 लाख रुपये गोशाला में उद्योग लगाने के लिए दिए जा रहे हैं।
रास्ता बनाने की भी घोषणा
उपमुख्यमंत्री ने मेन रोड से गोशाला के कच्चे रास्ते को पक्का बनाने की भी घोषणा की। गोशाला कमेटी ने 3 मांगपत्र भी उपमुख्यमंत्री को सौंपे, जिसमें पंचायत की बैंक में पड़ी एफडी पर ब्याज राशि को गोशाला के लिए जारी करने व गोशाला में पाली जा रही 1400 गायों के लिए भूसे के लिए एक बड़ा शेड बनाने की मांग भी की गई। इस मौके पर गोशाला प्रबंधन कमेटी के जिला अध्यक्ष ऋषिराज राणा, प्रधान ओम प्रकाश, प्रधान वीरेंद्र, प्रवक्ता ओमवीर शर्मा, सचिव महेंद्र, जय सिंह उर्फ काली, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें