फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड टेस्टिंग लैब से सोना व नगदी चुराने वाला नौकर महाराष्ट्र से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पांच दिन पहले सदर बाजार के ओम कंप्यूटर गोल्ड टेस्टिंग लैब में काम करने वाला घरेलू सहायक 50 लाख रुपये का सोना व 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया था। मालिक के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने नौकर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। नौकर मालिक के गांव का रहने वाला था। दो माह पहले ही उसे नौकरी पर रखा था। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन में ही धर दबोचा।
विज्ञापन

अपराध शाखा -17 प्रभारी इंस्पेक्टर नरेन्द्र ने बताया कि टीम ने पारंपरिक व तकनीकी तफ्तीश करके लैब से गोल्ड व नकदी चोरी करने वाले कर्मचारी राजेन्द्र शंकर सालूनके निवासी जिला सांगली, महाराष्ट्र (उम्र 36 वर्ष) को चार दिन पहले उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी को सांगली, महाराष्ट्र की अदालत में पेश कर चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। उसके कब्जे से 33 लाख रुपये का सोना बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें