फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाईट्रोजन गैस सूंघ कर इंजीनियर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ फेस दो के पी ब्लाक में रहने वाले इंजीनियर ने मानसिक रूप से परेशान रहने के कारण नाइट्रोजन गैस सूंघ कर आत्महत्या कर ली। डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस ने पिता के बयान के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

डीएलएफ फेस-दो के पी ब्लॉक में रहने वाले नरेश कुमार की सेक्टर 37 में फैक्ट्री है। उनके साथ उनका छोटा बेटा करण (34) काम में हाथ बटाता था। उसने बीटेक कर रखा था। बीते दो साल से वह बीमार चल रहा था। इस कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस के अनुसार रविवार की रात को उसने नाइट्रोजन गैस सूंघ लिया। इससे वह बेहोश हो गया। उसके अंग पर इसका असर पर पड़ा। परिवार वालों ने उपचार के लिए उसे मैक्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस को सोमवार सुबह नौ बजे अस्पताल से घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पिता नरेश कुमार का बयान लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें