फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या हत्याकांड : मुख्य आरोपी की छह दिन बढ़ी पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड की निशानदेही पर पुलिस कर रही छापामारी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में गिरफ्तार होटल मालिक अभिजीत की रिमांड अवधि कोर्ट ने छह दिन और बढ़ा दी है। मंगलवार को मामले की जांच कर रही एसआईटी ने उसकी पांच दिनों की रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया। इसके साथ ही एसआईटी ने आरोपी की रिमांड अवधि बढ़ाने की गुहार कोर्ट से लगाई। एसआईटी ने बताया कि आरोपी से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल के अलावा कई अन्य सामान बरामद करना बाकी है।
दिव्या पाहुजा की हत्या का मामला उलझता जा रहा है। हत्या के आठ दिन बाद भी पुलिस न तो उसका शव बरामद नहीं कर सकी है और न ही उसके शव को ठिकाने लगाने वालों को गिरफ्तार कर सकी है। मामले की जांच के लिए एसआईटी की ओर से अलग-अलग छह टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों द्वारा दिल्ली एनसीआर के अलावा पटियाला समेत कई स्थानों पर छापामारी चल रही है। पांच दिन की रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के बाद एसआईटी ने उसकी गर्लफ्रेंड मेघा को गिरफ्तार किया है। मेघा को भी पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर ले रखा है।
विज्ञापन



मेघा और अभिजीत से आमने-सामने बैठा कर पूछताछ

मामले की जांच कर रही एसआईटी ने हत्या के आरोपी अभिजीत सिंह और उसकी गर्लफ्रेंड मेघा से पहले अलग-अलग बात की। बाद में दोनों को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ हुई। दोनों से साथ हुई पूछताछ के बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। अब दोनों को लेकर छापामारी कर रही है।
विज्ञापन



दिव्या के परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग

मिस्ट्री बनते जा रहे इस हत्याकांड से दिव्या के परिजन परेशान हैं। उसकी छोटी बहन नैना ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।


अभिजीत के संपर्क में रहने वालों पर है पुलिस की नजर

हत्या कांड की जांच कर रही एसआईटी की ओर से अभिजीत के संपर्क में रहने वालों की कुंडली खंगाली जा रही है। उससे छह माह से संपर्क में रहने वालों पर नजर है। इसके साथ ही उसके साउथ एक्स के मकान में आने-जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें