फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को कोरियर कर्मचारी बता गेट खुलवाकर युवती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ज्योति पार्क में एक युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। मकान में किराए पर रह रही युवती से एक युवक ने कोरियर वाले का नाम लेकर गेट खुलवाया। इसके बाद युवती को धक्का देते हुए उसके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थाना न्यू कॉलोनी पुलिस ने युवती की तहरीर पर केस दर्ज करते हुुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से पंजाब के मोगा की रहने वाली रीती ने बताया कि वह ज्योति पार्क में एक मकान में काफी समय से किराए पर रहती हैं। शनिवार शाम मकान मालिक घर पर नहीं थे। इस बीच मकान के मेन गेट पर किसी ने बेल बजाई तो उसने पूछा कौन है। इस पर बाहर खड़े एक युवक ने कहा कि कोरियर वाला हूं। जब गेट खोला तो बाहर खड़े युवक ने उसको धक्का देते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। युवती ने थाना न्यू कॉलोनी में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए उसकी पहचान व तलाश करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उसने युवती से मारपीट क्यों की इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें