फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन कब्जाने के लिए मारपीट मामले में क्रॉस केस भी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोहना में एक जमीन पर कब्जे के लिए पूर्व विधायक तेजपाल तंवर के बेटे सहित 80 लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट के आरोप के मामले में उनके भांजे ने भी क्रॉस केस दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने ही पूर्व विधायक के बेटे व उनके साथियों पर हमला किया था।
विज्ञापन

सोहना के वार्ड-19 में रहने वाले ललित कुमार ने सोमवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उनकी जमीन पर पूर्व विधायक तेजपाल तंवर के बेटे विजय और राजकुमार सहित 80 लोग कब्जा करके दीवार बना रहे थे। उन्होंने अपने परिजनों के साथ मिलकर इसका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटों सहित 80 लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
मंगलवार को इस मामले में पूर्व विधायक के भांजे धीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वे मामा के लड़कों सहित उनकी एक जमीन पर लेबर से दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान रोहताश सैनी, पवन सैनी, ललित, कैलाश, सीमा, सुनीता, रेणु आदि सहित एक दर्जन से अधिक लोग मौके पर आ गए। दीवार बनाने का विरोध करते हुए उन्होंने ईंटों, लाठी-डंडों व मिर्ची पाउडर से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर लोग जुटने लगे तो वे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत का फैसला-अदालत का फैसला आने तक कोई पक्ष नहीां करेगा कब्जा
सोहना। जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट के मामले में मंगलवार को कस्बे में पंचायत हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि इस मामले में अदालत का फैसला आने तक कोई भी पक्ष जमीन पर कब्जा नहीं करेगा। इस मामले में विधायक कंवर संजय सिंह से मुलाकात की जाएगी। पंचायत में जगदीश ने जमीन के दस्तावेज दिखाए। अग्रवाल धर्मशाला में हुई पंचायत में पंचों ने कहा कि महिलाओं के साथ मारपीट निंदनीय है। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे सरदार संत सिंह ने कहा कि जमीन की मिल्कियत पर फैसला आने तक किसी भी पक्ष का इस पर कब्जा नहीं होगा। व्यापार मंडल संघ के मनोज राघव बजरंगी ने कहा कि 31 लोगों की कमेटी इस मामले में बुधवार को विधायक कवंर संजय सिंह से मुलाकात करेगी। वहां दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। पंचायत में पूर्व पार्षद हरीश नंदा, मोहन लाल सैनी, धर्म चंद सैनी, लेखराज, सरदार रत्न सिंह, पार्षद विकी, नरेश गहलोत, जवाहर सिंह, सब्जी मंडी प्रधान मोहन सैनी, अशोक गर्ग, पप्पू पठान आदि मौजूद रहे।
ललित सैनी ने कहा-निर्र्माण रुका तो क्यों जारी रहा मिट्टी डालना
पूर्व विधायक के बेटों सहित 80 लोगों पर केस दर्ज करने वाले ललित सैनी व उनके परिजनों ने पंचायत में कहा कि मारपीट तो उनके साथ ही हुई है। परिवार के कई लोग घायल हैं, लेकिन पुलिस ने अब पूर्व विधायक के दबाव में आकर उन पर भी क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस ने जमीन पर निर्माण कार्य रुकवा दिया है तो वहां मिट्टी डालने का काम क्यों जारी रहा। आरोपियों के पास हथियार भी थे। इस संबंध में एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार का कहना है कि दूसरे पक्ष की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसकी भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें