युवती की हत्या कर शव फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अज्ञात लोगों ने मंगलवार रात को एक युवती की हत्या कर उसका शव हीरो होंडा चौक के पास फेंक दिया। सुबह जब पास के ऑफिस वालों ने युवती का शव सड़क किनारे पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती का शव हीरो होंडा चौक के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। एसीपी सदर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव को किसी ऑटो के जरिए रात के समय फेंका गया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए इसे शवगृह में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
----