बीमारी से परेशान महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
- इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-57 में बीमारी से परेशान एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी तारापदा गिरी ने बयान में कहा कि वह सेक्टर-57 की झुग्गियों मेें रहते हैं। उनकी पत्नी झुणी की तबीयत अकसर खराब रहती थी। जिसका इलाज चल रहा था। 16 अप्रैल को जब वह दोपहर करीब 12 बजे घर आया तो उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी कराह रही थी। उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह उठ नहीं पा रही थी। उसके मुंह से जहरीले पदार्थ की बदबू आ रही थी। उसने अपने पड़ोसियों की मदद से उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सिविल अस्पताल भेज दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सेक्टर-56 थाना पुलिस का कहना है कि मृतका के पति के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।
-----