फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास के पांचों आरोपी गए जेल, दो की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटी कंपनी कर्मी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला--
विज्ञापन

पांच आरोपियों को जेल, दो की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-86 स्थित सोसायटी में रहने वाली आईटी कंपनी कर्मी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपी हेमंत और कमल की तलाश में टीमें गठित कर छापेमारी कर रही है।
इस पूरे मामले में पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए आरोपियों में दो आरोपी अंकित और सावन सगे भाई हैं और दोनों बीटेक इंजीनियर हैं। जबकि फरार आरोपी कमल उर्फ नंदी राकेश क्रांति गैंग के बदमाश उम्मेद सिंह का दोस्त था। दो साल पहले किसी बात पर विवाद के बाद उम्मेद ने नंदी पर जानलेवा हमला किया था जिसमें वह बाल बाल बच गया। इस घटना के बाद से नंदी को पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी। इस पूरे मामले में सुरक्षाकर्मी के शामिल होने को लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है। खेड़कीदौला थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों फरार आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी कंपनी में कार्यरत 21 वर्षीय पीड़िता सेक्टर-86 स्थित सोसायटी में अपने परिजनों के साथ रहती है। बृहस्पतिवार रात वह ड्यूटी से लौटकर दूसरी मंजिल स्थित अपने घर पर सीढ़ियों से जा रही थी। इस दौरान प्रथम मंजिल स्थित फ्लैट से शोरशराबा सुनकर वह रुक गई। इतने में उसके हाथ से टिफिन गिर गया जिस पर आरोपी हंगामा बंद कर गेट पर आ गए। पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवकों में से एक ने उसका हाथ पकड़कर अंदर खींचने की कोशिश की। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। पूरी रात चले ड्रामे के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जिनमें से दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें