अपशब्द बोलने वाला प्रिंसिपल पति पहुंचा जेल
गुरुग्राम। राजीव नगर में घर के बाहर बैठी महिला व उसकी नाबालिग बेटी को निजी स्कूल की प्रिंसिपल के पति ने अपशब्द कहे। इस पर महिला ने सेक्टर-14 थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजीव नगर निवासी एक महिला ने शिकायत में कहा था कि वह अपनी मकान मालकिन के साथ बैठी हुई थी। उनकी बेटी गली में खेल रही थी। इस दौरान प्रिंसिपल का पति रणवीर आया और उसके साथ गाली गलौच करने लगा। आरोप है कि उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक भारतेंद्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।