फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 के 112 नकली नोट लेकर महिला पहुंची बैंक, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बादशाहपुर शाखा में एक महिला ने बृहस्पतिवार को 1 लाख 97 हजार रुपये जमा कराए जिसमें से 500-500 के 112 नोट नकली निकले। इसकी कुल राशि 56 हजार है। बैक मैनेजर की शिकायत पर बृहस्पतिवार की देर रात बादशाहपुर थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ जाली नोट का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह शिकायत बादशाहपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सीनियर ब्रांच मैनेजर इंदू बाला ने दी है। मैनेजर का कहना है कि बृहस्पतिवार को टीकली रोड बादशाहपुर सेक्टर-68 निवासी महिला हेमलता आई थी। उन्होंने अपने बचत खाते में 1 लाख 97 हजार रुपये जमा कराए थे। महिला कैश जमा कराकर अपने घर चली गई। बाद में कैशियर ने पाया कि इसमें 500-500 रुपये के 112 नोट नकली हैं। यह कुल राशि 56 हजार रुपये बनती है।
इतनी संख्या में एक साथ नकली नोट देखकर सभी हैरान हो गए। उन्होंने तुरंत मैनेजर व अन्य सहकर्मियों को बताया। जिसके बाद बैंक की ओर से महिला का खाता खोलते समय जमा किए गए दस्तावेज चेक किए। कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत बादशाहपुर थाना पुलिस को दी गई। जिस पर बादशाहपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार बैंक प्रबंधन की ओर से रिकार्ड मांगा गया है जिसके बाद छानबीन की जा रही है कि यह नोट महिला के पास कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें