गुरुग्राम। सेक्टर 10- ए स्थित कृष्णा मंदिर के सेवादार के साथ दो दिन पहले कार सवार लोगों ने जमकर मारपीट की। मारपीट करने वालों ने मंदिर छोड़ कर भाग जाने की चेतावनी भी दी। सेक्टर-दस थाना पुलिस ने घायल के बयान पर मारपीट का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे कैमरे का फुटेज निकलवाने का प्रयास किया है।
राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले जितेंद्र ने सेक्टर दस थाना पुलिस को बताया कि वह सेक्टर दस में कृष्ण मंदिर में सेवादार हैं। दो दिन पहले वह अपनी बाइक से कादीपुर गांव जा रहे थे। ग्रीनवुड स्कूल के पास एक कार में सवार लोगों ने उन्हें रोककर जमकर पीटा। दबंगों ने लात-घूंसों से पीटते हुए उसे धमकी दी, अगर दोबारा यहां दिखा तोे जान से मार देंगे। सेक्टर दस थाना पुलिस ने उसके बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।