गुरुग्राम। दयानंद कॉलोनी के बूस्टिंग स्टेशन के पास सुलभ शौचालय में रविवार की सुबह एक युवक की लाश मिली। जिसके सिर पर चोट मार कर उसकी हत्या की गई है। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है।
सेक्टर पांच थाने में तैनात पीसीआर को सूचना मिली कि सुलभ शौचालय में अज्ञात युवक का शव पड़ा है। इसके बाद पीसीआर मौके पर पहुंची। देखा तो युवक का शव खून से लथपथ था। उसके सिर पर चोट के निशान है। मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम को बुलाया गया। पुलिस शव की पहचान में जुटी है। आस-पास लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव की पहचान का प्रयास की जा रही है। शव की पहचान होते ही हत्या के कारणों का भी खुलासा हो जाएगा। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है।