फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव की अग्रिम जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। छेड़छाड़ और अश्लील संदेश भेजने के आरोपी जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव श्याम सुंदर की अग्रिम जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। वहीं दूसरी ओर इनके स्थान पर फरीदाबाद के सचिव विकास कुमार को अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। यहां तैनात श्याम सुंदर को जांच पूरी होने तक पंचकूला से संबद्ध किया जा चुका है। पूर्व में एक महिला ने सोसाइटी के सचिव श्याम सुंदर के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में थाना पालम विहार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस रिपोर्ट के बाद राज्यपाल ने श्याम सुंदर को कोरोना काल में अच्छा कार्य करने पर स्वतंत्रता दिवस के दौरान सम्मानित किया था। उसी के बाद इनका मामला सुर्खियों में आ गया था।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपी श्यामसुंदर ने अग्रिम जमानत के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशि चौहान की अदालत में याचिका दायर की थी। जिस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपी की अधिवक्ता का कहना है कि अदालत के फैसले का अध्ययन करने के बाद जिला एवं सत्र अदालत के फैसले को पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की पूर्व एक महिलाकर्मी ने गत 12 अगस्त को महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि सचिव श्यामसुंदर ने उससे छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें