फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वार्षिक आर्य वेद प्रचार सप्ताह और राम कथा का आयोजन 18 सितंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक आर्य वेद प्रचार सप्ताह और राम कथा का आयोजन 18 सितंबर से
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। अनाज मंडी सोहना स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आर्य समाज सोहना के तत्वाधान में सात दिवसीय वार्षिक आर्य वेद प्रचार सप्ताह और राम कथा का आयोजन किया जाएगा। आर्य समाज सोहना के पुरोहित सीताराम शास्त्री ने समाज में दैनिक यज्ञ के पश्चात सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को अवगत कराया कि वार्षिक आर्य वेद प्रचार सप्ताह 18 सितंबर से 24 सितंबर तक अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होगा।
विज्ञापन

वार्षिक आर्य वेद प्रचार सप्ताह में सविता आर्या, बच्चू सिंह आर्या और शास्त्री यज्ञ, भजन व प्रवचन करेंगे। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक के कार्यक्रम में यज्ञ व उसके उपरांत भजन व प्रवचन होंगे। दोपहर बाद 3 बजे से 6 बजे तक भजन व राम कथा का आयोजन होगा। 24 सितंबर पूर्ण आहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आर्य समाज सोहना के प्रधान महेश आर्य, संजय आर्य, सोहन पाल राघव, भोलाराम आर्य, ओम प्रकाश आर्य, प्रकाशवीर आर्य व सुरेंद्र बजाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें