फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार राउंड फायरिंग कर शराब के ठेके से 40 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सदर बाजार स्थित शराब के ठेके पर सोमवार रात चार बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग कर गल्ले से 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुन बाजार में अफरातफरी मच गई। गोलियों से ठेके की दीवार में छेद हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूसों के खाली खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है। ठेके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सदर बाजार में शिव इंटरप्राइजेज के शराब के ठेके पर सोमवार रात साढ़े नौ बजे बाइक सवार चार बदमाशों ने सेल्समैन से शराब मांगी, जैसे ही सेल्समैन शराब देने के लिए आगे बढ़ा तो हथियार दिखाकर उससे कैश देने के लिए कहा। सेल्समैन के मना करने पर उनमें से एक ने चार फायर कर दिए। गोली ठेके की दीवार में लगी। गनीमत रही कि बाजार में किसी राहगीर या सेल्समैन को नहीं लगीं। इसके बाद बदमाश ठेके के गल्ले से लगभग 40 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची शिवाजी नगर थाना पुलिस ने घटना स्थल का जांच किया, इसके बाद मौके पर पड़े कारतूसों के खाली खोखों को बरामद कर लिया। अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

शराब के ठेके पर फायरिंग कर नकदी लूटने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजेंद्र सिंह, एसीपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें