फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखौदा में प्लांट के लिए मारुति को जमीन के दाम में 10 फीसदी रियायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। खरखौदा में मारुति सुजुकी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नए प्लांट के लिए सरकार जमीन के दाम में 10 फीसदी की रियायत देने को तैयार हो गई है। उद्योग प्रोन्नति प्रावधान के तहत कंपनी को जमीन के दाम का भुगतान 40 दिन में करना होगा, तभी उसे इस रियायत का लाभ मिल सकेगा। गुरुग्राम में हुई हरियाणा एंटरप्राइजेज प्रमोशन बोर्ड की बैठक में सरकार ने खरखौदा में मारुति प्लांट पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए इस कंपनी को जमीन के दाम में 10 फीसदी की रियायत देने का फैसला किया।
विज्ञापन

मारुति ने यहां 900 एकड़ जमीन चिन्हित कर उसे खरीदने का प्रस्ताव दिया है। खरखौदा में फिलहाल 2.96 करोड़ रुपये प्रति एकड़ का दाम तय किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मारुति सहित कई कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि दो कंपनियों के अहम मसलों को हल किया गया है। खरखौदा में मारुति प्लांट के साथ ही ग्रासिम पेंट्स को रोहतक की बजाय पानीपत में प्लांट लगाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए 70 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। कंपनी ने स्वयं रोहतक की बजाय पानीपत में प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया था। रेलवे उपकरण उद्योग पर बाद में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में गुरुग्राम, मानेसर के साथ ही खरखौदा में तीसरा प्लांट लगेगा। इससे प्रदेश में ऑटो मोबाइल सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपतियों से रायशुुमारी करने के बाद ही निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए 75 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी की गई है। इस पर सबसे अधिक आपत्ति मारुति प्रबंधन को थी, मारुति ने भी इस पर अपनी सहमति जता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें