फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST on Rent: कांग्रेस ने बताया 'काला जादू', सरकार बोली- निजी उपयोग पर नहीं लगेगा कर

Fri, 12 Aug 2022 07:19 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि आवासीय परिसरों पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाना मोदी सरकार में ''अच्छे दिन'' का एक उदाहरण है। सरकार ने उन मीडिया रिपोर्ट्स के दावों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि किरायेदारों द्वारा घर के किराये पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाई जाने लगी है।
विज्ञापन
दिल्ली कांग्रेस के प्रवक्ता मुदित अग्रवाल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि आवासीय परिसरों पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया गया है और इसे असली ''काला जादू'' बताया। सरकार ने हालांकि स्पष्ट किया कि जीएसटी आवासीय परिसर अगर किसी व्यक्ति ने निजी उपयोग के लिए लिया है तो उसपर जीएसटी नहीं लगेगा।

विज्ञापन


कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा महंगाई के खिलाफ पांच अगस्त को प्रदर्शन के तहत काले कपड़े पहनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ''काला जादू'' बोलकर तंज कसा था। मोदी ने कहा था कि जो काला जादू में विश्वास करते हैं, वो कभी जनता का विश्वास नहीं जीत पाएंगे।

दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि आवासीय परिसरों पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाना मोदी सरकार में ''अच्छे दिन'' का एक उदाहरण है। अग्रवाल के ट्वीट को टैग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ''दैनिक उपयोग वाले खाद्य पदार्थों पर बिना किसी मतलब का जीएसटी। ये असली काला जादू है।''
विज्ञापन


सरकार ने उन मीडिया रिपोर्ट्स के दावों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया है कि किरायेदारों द्वारा घर के किराये पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाई जाने लगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें