फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: शादी के तीन महीने बाद महिला बनी मां, पति ने थाने में की शिकायत

Thu, 26 Aug 2021 02:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

25 जून को चेकअप के लिए चिकित्सक के क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड हुआ। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा आठ महीने से ज्यादा का है और डिलीवरी कभी भी हो सकती है। तब शादी को करीब तीन महीने हुए थे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में शादी के तीन महीने बाद ही बच्चा पैदा होने पर पति ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि पहले पत्नी के शरीर में कुछ बदलाव देख सवाल किए तो पत्नी ने गैस से पेट फूलने की बात कहकर टरका दिया, लेकिन अल्ट्रासाउंड में पोल खुल गई। 
विज्ञापन


महिला ने 26 जून को बेटे को जन्म दिया। पति ने पत्नी और उसके परिवार वालों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दी है। 18 मार्च को लोहियानगर की रहने वाली लड़की की शादी मोहननगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पेट बाहर निकलने पर पति ने पूछा तो पत्नी गैस की समस्या बताती रही। 

काउंसिलिंग के दौरान पति ने बताया कि पत्नी का व्यवहार अजीब लगता था। वह खामोश रहती थी। एक महीने बाद ही पत्नी ने बताया कि वह प्रेग्नेंट है। इस बात से वह खुश हुए। तब लॉकडाउन चल रहा था। कोरोना की दूसरी लहर चल रही थी। इस वजह से डॉक्टर ने क्लीनिक पर न देखकर ऑनलाइन वीडियो कॉल पर समस्या पूछकर दवाईयां लिख दी। 
विज्ञापन


25 जून को चेकअप के लिए चिकित्सक के क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड हुआ। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा आठ महीने से ज्यादा का है और डिलीवरी कभी भी हो सकती है। तब शादी को करीब तीन महीने हुए थे। सास-ससुर को फोन किया। जिसके बाद वह रात में ही अपनी बेटी को अपने घर ले गए। 

उसके बाद पता चला कि 26 जून को बेटा हुआ है। काउंसलर आफताब नाज के मुताबिक महिला डिप्रेशन में है। काउंसिलिंग एक दिन में ही खत्म कर दी गई और फाइल बंद हो गई, क्योंकि पीड़ित ने कोर्ट में केस डाल रखा था और उसका कहना था कि धोखे से शादी हुई तो यह शादी मान्य ही नहीं इसलिए समझौता का कोई सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें