गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-1 में पुताई और मरम्मत का काम करते वक्त गुरुवार को रेलिंग टूटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों की पहचान नंद ग्राम निवासी सोनू और फिरोज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दोनों मजदूर वसुंधरा में रहने वाले चंद्रपाल के घर पर पुताई और मरम्मत का काम कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।