भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुख्य अतिथि विजयंत जय पांडेय ने कहा कि 100 करोड़ का टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना ऐतिहासिक है। देश के सामने बड़ी चुनौती थी, मगर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने एकजुट होकर सुरक्षा अभियान शुरू किया।
गाजियाबाद स्थित माेहन नगर के आईटीएस कॉलेज में धन्यवाद सभा काे संबाेधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना काल में 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगना और विदेशों में आपातकाल की स्थिति के दौरान वैक्सीन की सप्लाई करना आश्चर्यजनक है। 20 लाख करोड़ का स्पेशल पैकेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी सत्ता आने पर लूट और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ जाती थीं। मगर अब कानून का राज है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत पांडेय ने कहा 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य ऐतिहासिक
वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुख्य अतिथि विजयंत जय पांडेय ने कहा कि 100 करोड़ का टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना ऐतिहासिक है। देश के सामने बड़ी चुनौती थी, मगर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने एकजुट होकर सुरक्षा अभियान शुरू किया। दुनिया की सबसे बड़ी टीकाकरण योजना को लागू कर असंभव को संभव बना दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में देश के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था मगर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 9 महीने के अंदर वैक्सीन दवाई बनाकर देश को सुरक्षित किया गया।