फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: ऑन डिमांड गाड़ियां चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, 15 से 20 हजार में बेचते थे लग्जरी कार, बुलेट और बाइक

Sun, 31 Oct 2021 10:40 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गिरोह लग्जरी गाड़ियों को सस्ते दाम पर लोगों को बेच देता था। सौदा करते समय उन्हें जल्द ही नई नंबर प्लेट देने का भी वादा करता था। त्योहार पर यह गिरोह इंदिरापुरम में वाहनों को निशाना बनाना चाहता था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ऑन डिमांड लग्जरी कारें, बुलेट, ऑटो और बाइक चोरी कर 15 से 20 हजार रुपये में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को रविवार सुबह इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभयखंड से गिरफ्तार विजय नगर निवासी प्रदीप सिंह और रोहित कुमार की निशानदेही पर स्विफ्ट, एस्टीम कार और चार ऑटो समेत 12 वाहन बरामद हुए हैं। उनके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस व चाकू मिला। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों के भी नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।   
विज्ञापन


एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि विजय नगर के बहरामपुर निवासी प्रदीप सिंह वाहन चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। वह अपने साथी रोहित के साथ ऑन डिमांड गाड़ियां चोरी करता था। गाड़ियां चोरी कर पार्किंग या सुनसान रोड पर खड़ा कर बाद में 15 से 20 हजार रुपये में बेच देते थे। 

गिरोह लग्जरी गाड़ियों को सस्ते दाम पर लोगों को बेच देता था। सौदा करते समय उन्हें जल्द ही नई नंबर प्लेट देने का भी वादा करता था। त्योहार पर यह गिरोह इंदिरापुरम में वाहनों को निशाना बनाना चाहता था। पुलिस का कहना है कि मास्टरमाइंड प्रदीप ने विजय नगर के विभिन्न इलाकों से लड़कों को गिरोह में शामिल किया है। 
विज्ञापन


वह उन्हें परिवार का पालन पोषण बेहतर तरीके से करने का झांसा देता है। बरामद वाहनों में से आठ को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। जबकि चार का सत्यापन चल रहा है। विभिन्न वाहनों की 29 चाबियां और लॉक तोड़ने का सामान भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें