फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ का दगाबाज दरोगा: गाजियाबाद में सालों किया दुष्कर्म, वर्दी पहनते ही तोड़ा शादी का वादा; FIR दर्ज

Thu, 03 Oct 2024 10:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)

सार

लोनी के अंकुर विहार थाने में लखनऊ में तैनात दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हो गया है। युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दरोगा बनने के बाद शादी से इनकार करने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकुर विहार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने लखनऊ में तैनात दरोगा सचिन कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। दरोगा के साथ उसकी बहन और जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। शादी नहीं करने पर युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी। दरोगा पर कई सालों तक दुष्कर्म करने का आरोप है।

विज्ञापन


 कॉलोनी में रहने वाली युवती ने बताया कि उनकी सचिन कुमार निवासी विकास नगर कॉलेज टाइम से दोस्ती हैं। 2016 से दोनों एक दूसरे साथ रह रहे है। सचिन ने युवती को शादी करने का वादा किया था। शादी का झांसा देकर सचिन पीड़िता के साथ 2019 से दुष्कर्म कर रहा है।

2023 में सचिन की नौकरी यूपी एसआई के पद पर लग गई। वह इस समय लखनऊ के आलमबाग थाने में तैनात है। वह अभी प्रशिक्षु दरोगा है। इसके बाद जब पीड़िता जब भी शादी के लिए कहती थी तो सचिन उन्हें बहला फुसलाकर मना लेता था। सचिन कुछ समय बाद शादी करने की बात कहने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने फिर से शादी के लिए कहा तो आरोपी ने पीड़िता से शादी करने के लिए साफ मना कर दिया। आरोपी ने बीते 27 जुलाई को भी होटल में दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने इस मामले में सचिन के परिजनों से बात करने की कोशिश की तो सचिन के जीजा और बहन उन्हें धमकी देने लगी।

धमकी मिलने के बाद पीड़िता डर गई। बुधवार को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अंकुर विहार थाने में बृहस्पतिवार को दुष्कर्म और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें