फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ के दारोगा ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर को जान से मारने की दी धमकी, शराब तस्करी से जुड़ा है मामला

Tue, 15 Mar 2022 10:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

मेरठ के दारोगा ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर को जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में तैनात एक दरोगा ने बुलंदशहर क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर राजीव कुमार सक्सेना को फोन पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। नगर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि 12 मार्च 2022 को वह अपराध शाखा कार्यालय में कार्य कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले अपना नाम उपनिरीक्षक केपी सिंह बताया और अभद्रता करनी शुरू कर दी। भविष्य में भुगत लेने व हत्या की भी धमकी दी। 

इंस्पेक्टर राजीव का कहना है कि वर्ष 2021 में प्रधानी के चुनाव के समय उनकी तैनाती जहांगीराबाद में थी। केपी सिंह की पत्नी खालौर गांव से चुनाव लड़ रही थी। उस दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि चुनाव में बांटने के लिए केपी सिंह मेरठ से अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उनकी शिकायत पर एसएसपी ने मेरठ पुलिस के अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी थी। उस मामले की अब जांच चल रही है। उसी जांच से बौखलाकर दरोगा केपी सिंह धमकी दे रहा है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें