महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने एसएसपी, एसपी और एएसपी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दो कौड़ी का अधिकारी बताया। एसएसपी गाजियाबाद ने कहा कि यति को नोटिस जारी किया जाएगा।
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने गाजियाबाद के एसएसपी, एसपी देहात और एएसपी को दो कौड़ी का अधिकारी कहा है। एसएसपी ने यति नरसिंहानंद पर गुंडा एक्ट लगाने के लिए फाइल भेजी है।
विज्ञापन
इस मामले में एसडीएम नरसिंहानंद से बात करने पहुंचे थे। उनके सामने ही अधिकारियों को दो कौड़ी का कहा। इस पर एसएसपी ने कहा कि यति को नोटिस जारी किया जाएगा।