फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबाबाद: एलईडी लूटने पर दरोगा और पत्रकारों पर केस, ओएलएक्स के जरिए लूटपाट का मामला

Sat, 11 Sep 2021 01:49 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि आरोपियों ने नकली प्रोडक्ट बेचने का आरोप लगाते हुए से उससे सामान छीन लिया और फरार हो गए। आरोप है कि वारदात के दौरान बिसरख थाने में तैनात दरोगा भी वहीं मौजूद थे। पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
साहिबाबाद थाना - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद क्षेत्र में एक कंपनी से ओएलएक्स के जरिए एलईडी मंगाकर कर्मचारी से नोएडा में लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में न्यूज़ पोर्टल के पत्रकारों और बिसरख थाने में तैनात दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आऱोपियों की पहचान पत्रकार मनोज त्यागी निवासी नोएडा और विजयनगर निवासी घनश्याम के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के एक न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं, जबिक दरोगा का नाम विचित्र वीर सिंह है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


साहिबाबाद थाना पुलिस के मुताबिक एलईडी बेचने वाली कंपनी से ओएलएक्स के द्वारा एलईडी मंगवाई। लेकिन आरोपियों ने इसे नकली प्रोडक्ट करार देते हुए कंपनी के कर्मचारी को नोएडा बुलावाया और उससे लूटपाट कर फरार हो गए।

पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि आरोपियों ने नकली प्रोडक्ट बेचने का आरोप लगाते हुए से उससे सामान छीन लिया और फरार हो गए। आरोप है कि वारदात के दौरान बिसरख थाने में तैनात दरोगा भी वहीं मौजूद थे। पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें