गाजियाबाद के मसूरी के नाहल के रहने वाले युवक की धारदार हथियार से हत्या करने से हड़कंप मच गया। युवक का शव शनिवार सुबह जंगल में पड़ा मिला है। वह शुक्रवार सुबह घर से दवा लेने निकला था, इसके बाद वह लापता हो गया था।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मसूरी थाना इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक शुक्रवार सुबह से लापता था। शनिवार को युवक का शव जंगल में मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मसूरी इलाके के गांव नाहल निवासी युवक अनीस (30) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अनीस शुक्रवार सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। युवक का शव शनिवार सुबह जंगल में पड़ा मिला।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ था। इसमें लिखा था कि अनीस पुत्र सईद (30) शुक्रवार सुबह 9.30 बजे मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गए थे। तब से वह घर नहीं लौटा।