गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी स्थित हापुड़ रोड पर रहने वाली शिखा मैत्रेय को जब एफआईआर दर्ज हो जाने का पता चला तो पुलिस कार्रवाई के डर से उसने यू-ट्यूब से अपने आपत्तिजनक वीडियो डिलीट कराने का प्रयास भी किया।
उसके खिलाफ तहरीर गुरुग्राम की संस्था एकम न्याय फाउंडेशन की दीपिका नारायण भारद्वाज ने दी थी। इस पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने शिखा के कंप्यूटर और मोबाइल जब्त किए हैं। इनकी फोरेसिंक जांच कराकर इन्हें कोर्ट में साक्ष्य के रूप में पेश किया जाएगा।
कई साल पहले बनाया था चैनल
इस मामले की जांच कर रहे एसीपी इंदिरापुरम रितेश त्रिपाठी ने बताया कि उसने कई साल पहले कुंवारी बेगम के नाम से यू-ट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। इसी पर उसने लाइव वीडियो बनाकर नवजात शिशुओं संग यौन शोषण करने के लिए लोगों को उकसाने वाला वीडियो बनाया। इस चैनल पर उसके और भी आपत्तिजनक वीडियो है। इनमें वह महिलाओं के साथ दुष्कर्म के लिए लोगों को उकसाती नजर आ रही है।