फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuwari Begum: शिशुओं से यौन शोषण के लिए उकसाने पर यू-ट्यूबर गिरफ्तार, कार्रवाई की भनक लगते ही किया ये काम

Thu, 13 Jun 2024 10:56 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कौशांबी (गाजियाबाद)

सार

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उसके खिलाफ 900 से अधिक लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। उसका यह वीडियो 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : X @ghaziabadpolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यू-ट्यूब चैनल पर नवजात शिशुओं से यौन शोषण के लिए उकसाने के आरोप में कौशांबी थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह यू-ट्यूबर शिखा मैत्रेय उर्फ कुंवारी बेगम को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली की डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत शिखा के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उसके खिलाफ 900 से अधिक लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। उसका यह वीडियो 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। इसके बाद वह गिरफ्तार की गई है। वह भी तब जबक इस वीडियो को देखने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग के अधिकारियों ने पुलिस से कार्रवाई करने के लिए कहा।

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी स्थित हापुड़ रोड पर रहने वाली शिखा मैत्रेय को जब एफआईआर दर्ज हो जाने का पता चला तो पुलिस कार्रवाई के डर से उसने यू-ट्यूब से अपने आपत्तिजनक वीडियो डिलीट कराने का प्रयास भी किया। 

उसके खिलाफ तहरीर गुरुग्राम की संस्था एकम न्याय फाउंडेशन की दीपिका नारायण भारद्वाज ने दी थी। इस पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने शिखा के कंप्यूटर और मोबाइल जब्त किए हैं। इनकी फोरेसिंक जांच कराकर इन्हें कोर्ट में साक्ष्य के रूप में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

कई साल पहले बनाया था चैनल
इस मामले की जांच कर रहे एसीपी इंदिरापुरम  रितेश त्रिपाठी ने बताया कि उसने कई साल पहले कुंवारी बेगम के नाम से यू-ट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। इसी पर उसने लाइव वीडियो बनाकर नवजात शिशुओं संग यौन शोषण करने के लिए लोगों को उकसाने वाला वीडियो बनाया। इस चैनल पर उसके और भी आपत्तिजनक वीडियो है। इनमें वह महिलाओं के साथ दुष्कर्म के लिए लोगों को उकसाती नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें