फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, रोजाना 400 कार्टून पटाखे दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई

Mon, 11 Oct 2021 11:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

जनवरी 2018 में दिल्ली के बवाना में मनोज जैन की अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से 17 लोगों की मौत हुई थी। करीब 3 महीने से वह गाजियाबाद में फैक्ट्री चला रहा था।
विज्ञापन
अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने मधुबन बापूधाम इलाके में अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के मुताबिक मनोज जैन नाम का व्यक्ति इस फैक्टरी को चला रहा था। 

विज्ञापन


जनवरी 2018 में दिल्ली के बवाना में मनोज जैन की अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से 17 लोगों की मौत हुई थी। करीब 3 महीने से वह गाजियाबाद में फैक्ट्री चला रहा था। फैक्टरी में ही बनी लैब में विस्फोटक तैयार किया जा रहा था। रोजाना 400 कार्टून पटाखे दिल्ली एनसीआर में सप्लाई हो रहे थे।

फैक्टरी में बन रहा था तीव्र विस्फोटक सिल्वर फ्लूमिनेट
सिल्वर का अमोनियम और अल्कोहल से रिएक्शन कराने के बाद सिल्वर फ्लूमिनेट तैयार होता है। सिल्वर फ्लूमिनेट तीव्र विस्फोटक है। पुलिस के मुताबिक फैक्टरी में इसी विस्फोटक को तैयार कर पटाखे बनाए जा रहे थे। इस मिश्रण में किसी भी तत्व की मात्रा कम या अधिक होने पर विस्फोट हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें