फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में बनेंगे जिम वाले स्मार्ट पार्क और मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में बनेंगे जिम वाले स्मार्ट पार्क और मैदान
विज्ञापन

हापुड़। अब शहरों की तर्ज पर सभी गांवों में भी ओपन जिम वाले स्मार्ट पार्क बनेंगे। ब्लॉक स्तर पर भी एक-एक वेलनेस पार्क बनेगा। इन पार्कों में टहलने के लिए ट्रैक, फुलवारी, बेंच और सोलर लाइट लगाई जाएंगी। साथ ही खेल के मैदान भी विकसित किए जाएंगे।
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह की ओर से भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद जिले की 273 ग्राम पंचायतों में स्मार्ट पार्क बनाने के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। पार्कों में रंग-बिरंगी लाइटें, वॉकिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने के इंतजाम और लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। पार्क की देखरेख की जिम्मेदारी संबंध क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की रहेगी।
विज्ञापन

जिस गांव में जितनी ज्यादा जमीन उतना बड़ा पार्क
पार्कों का निर्माण के लिए लंबाई चौड़ाई का कोई मानक नहीं है। यह गांवों में उपलब्ध भूमि के आधार पर होगा। जिस गांव में कम भूमि होगी, वहां उतनी लंबाई चौड़ाई का पार्क होगा और जहां अधिक भूमि मिलेगी वहां पार्क की लंबाई चौड़ाई अधिक होगी।
विज्ञापन

जमीन मिलते ही शुरू होगा काम
गांवों में स्मार्ट और वेलनेस पार्क बनाने के आदेश हाल ही में मंडलायुक्त की बैठक में किए गए हैं। गांवों में जमीन के लिए सर्वे कराया जा रहा है। जमीन फाइनल होते ही पार्कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।-विरेंद्र सिंह, डीपीआरओ, हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें