फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़ा के बाद सुसाइड नोट छोड़ निकला पति हरिद्वार में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने पत्नी से झगड़ा के बाद सुसाइड नोट छोड़ा, मिला हरिद्वार
विज्ञापन

खोड़ा। पत्नी से कपड़े प्रेस करने को लेकर हुए विवाद के बाद गाड़ी में सुसाइड नोट छोड़कर आत्महत्या करने निकले कारोबारी को पुलिस ने हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया है। कारोबारी ने अपनी कार खोड़ा में दी थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने कारोबारी को खोजा और परिजनों के हवाले कर दिया।
सीओ अभय कुमार मिश्र ने बताया कि नोएडा सेक्टर-57 के होशियारपुर में रहने वाले राजीव खोड़ा में आइसक्रीम की एजेंसी चलाते हैं। कपड़े प्रेस करने को लेकर रविवार को उनका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह घर से निकले और अपनी गाड़ी खोड़ा थाना के पास खड़ी करके चले गए। पुलिस को कार लावारिस मिली। उसमें सुसाइड नोट था। जिसमें पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी थी। राजीव के भाई मोहित ने खोड़ा पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने राजीव की तलाश शुरू की। सर्विलांस की मदद से राजीव की लोकेशन हरिद्वार मिली। पुलिस हरिद्वार पहुंची तो राजीव को हरकी पौड़ी से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार से पहले चांदनी चौक गया
राजीव की तलाश करने में सर्विलांस की काफी मदद मिली। पुलिस ने राजीव का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो उनकी लोकेशन चांदनी चौक मिली। जिसके बाद परिजन और पुलिस की टीम चांदनी चौक पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिले। अगले दिन लोकेशन जांची गई तो वह हरिद्वार में हरकी पौड़ी के पास मिली। तुरंत एक टीम हरिद्वार रवाना हुई। राजीव को पकड़ लिया गया। पुलिस की टीम सोमवार रात को उन्हें खोड़ा लेकर आई और परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें