फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या कर कट्टे में डालकर कूड़े में फेंका

विज्ञापन
ीला मोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन में कट्टे में हत्या कर टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार् - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
बच्ची की हत्या कर कट्टे में डालकर कूड़े में फेंका
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन स्थित खाली मैदान में लगे कूड़े के ढेर में मंगलवार सुबह प्लास्टिक के कट्टे में एक दस वर्षीय बच्ची का शव पड़ा मिला। बच्ची की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन स्थित एक स्कूल के पास खाली पड़े मैदान में कूड़े के ढेर में प्लास्टिक का कट्टा पड़ा हुआ था। एक चालक पिकअप वाहन बैक कर रहा था। जिसमें फंसकर प्लास्टिक का कट्टा सड़क पर पहुंच गया। आसपास के लोगों ने चालक को रोका। कट्टा देखा गया तो उसमें से दुर्गंध आ रही थी। कट्टा खोला गया तो उसमें एक बच्ची का शव था। यह देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की सूचना टीलामोड़ पुलिस को दी। सूचना पाकर एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे, एसएचओ टीलामोड़ ओमप्रकाश आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस जांच में आया कि शव दो से तीन दिन पुराना है। गले पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

नहीं हो सकी शिनाख्त, प्रयास जारी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से संपर्क किया। लेकिन बच्ची के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी। सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे ने बताया कि टीलामोड़ थाना क्षेत्र में बच्ची के गुमशुदगी दर्ज नहीं हैं। पुलिस की टीम जिले के सभी थाने में फोटो के साथ जानकारी साझा की है। दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। सोशल मीडिया की मदद से भी पुलिस की टीम शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी
बच्ची की शिनाख्त और हत्या का खुलासा करने के लिए टीलामोड़ थाने की दो और एसपी सिटी सेकेंड की एक टीम लगाई गई है। घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। जिससे यह जानकारी जुटाई जा सके कि हत्या कर बच्ची के शव को यहां पर कौन और कब फेंक कर गया है। पुलिस को अंदेशा है किसी वाहन से लाकर यहां पर शव को फेंका गया होगा। जिससे यहां आसपास रहने वाले लोगों को भनक तक न लगे। फिलहाल पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सेकेंड = प्लास्टिक के कट्टे में बच्ची का शव मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त के लिए पुलिस की तीन टीमें काम कर रही हैं। स्लाइड जांच भी कराई जा रही है। दुष्कर्म के बाद हत्या, तंत्रमंत्र, आपसी रंजिश सभी बिंदुओं पर पुलिस काम कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें