फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 लाख की लागत से बनेगा वाहनों का अस्थाई डंपिंग यार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
38 लाख की लागत से बनेगा वाहनों का अस्थाई डंपिंग यार्ड
विज्ञापन

गाजियाबाद। 15 साल से पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए संभागीय परिवहन विभाग बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में 2 एकड़ का डंपिंग यार्ड बनाएगा। विभाग की ओर से डीएम और अन्य संबंधित विभागों को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही डंपिग यार्ड बनाने का काम शुरू होगा।
एआरटीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कई साल से पुराने वाहनों की डंपिग के लिए यार्ड बनाने को जमीन तलाशी जा रही थी। डासना में डंपिंग यार्ड बनाने की योजना पर काम किया गया था, लेकिन प्रशासनिक पेचीदगी की वजह से उस पर काम नहीं हो सका। 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को रोड से हटाने के लिए लागू हुुई स्क्रैप पॉलिसी के बाद से ही विभाग ने डंपिंग यार्ड पर काम शुरू कर दिया था। बताया कि बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया में बीयर फैक्ट्री के पास निगम की 2 एकड़ जमीन पर यार्ड बनाने की योजना है। इसके लिए डीएम, पुलिस विभाग और एनजीटी को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

एनजीटी करेगा फंडिंग
15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को सीज करते वक्त आरटीओ द्वारा वाहन मालिकों से 5 हजार रुपये का शुल्क वसूला जाता है। इस रकम को एनजीटी में जमा कराया जाता है। ऐसे में 38 लाख रुपये की लागत को एनजीटी ही वहन करेगा।
विज्ञापन

डंपिंग यार्ड में बनेगी पुलिस चौकी
जिले में 15 साल से पुराने करीब दो लाख से अधिक वाहन हैं, इनमें से अधिकतर के रजिस्ट्रेशन निलंबित या निरस्त किए जा चुके हैं। ऐसे वाहनों को जब्त कर डंपिंग यार्ड में लाया जाएगा। इन वाहनों की निगरानी के लिए यार्ड में पुलिस चौकी का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें