फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस हादसे में दूसरी मौत, एलजी के घायल कर्मचारी ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस हादसे में दूसरी मौत, एलजी के घायल कर्मचारी ने दम तोड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। बुधवार रात भाटिया मोड़ आरओबी से बस गिरने की घटना में एलजी के घायल कर्मचारी सुनील कुमार (38) की शनिवार तड़के 4 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में यह दूसरी मौत है। घटना वाले दिन मौके पर ही बस से कुचलकर ग्रेटर नोएडा निवासी इंजीनियर ब्रजेश पांडेय ( 31) की मौत हो गई थी। इस हादसे में नोएडा के सलारपुर निवासी बस ड्राइवर महेंद्र सिंह, एलजी कंपनी के कर्मचारी योगेश निवासी शास्त्रीनगर, सुनील निवासी गोविंदपुरम और दीपक निवासी राजनगर के अलावा सर्विस रोड से गुजर रहा इंजीनियरिंग का छात्र लोहारपुरी निवासी आसिफ घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल आसिफ का दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल, महेंद्र का न्यू सर्वोदय और सुनील कुमार का यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

13 महीनों में तबाह हो गया परिवार
सुनील कुमार के चचेरे भाई अरुण कुमार सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से जिला कैमूर, बिहार के गांव महुआरी के रहने वाले हैं। उनके 85 वर्षीय चाचा हरिहर के दो बेटे थे। बड़े बेटे मनोज सिंह की 13 माह पहले रांची में कोरोना से मौत हो गई थी। वह अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए। अब उनकेदूसरे बेटे की मौत हो गई। सुनील के परिवार में पत्नी चुमचुम के अलावा बेटी अंशिका (15) व बेटा अंकुश (11) हैं। चाची की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें